Xiaomi Mi 8 Youth (Mi 8X) - Full phone specifications
Xiaomi Mi 8 Youth दिखने में होगा कुछ ऐसा, वीडियो टीजर जारी
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi के अगले हैंडसेट Xiaomi Mi 8 Youth की अब तक कई टीजर वीडियो सामने आ चुकी हैं। Xiaomi ने हाल ही में मी 8 यूथ के लॉन्च तारीख की घोषणा की है। Mi 8 Youth का लॉन्च इवेंट चीन के चेंगदू में होगा। लॉन्च तारीख की घोषणा के कुछ दिन बाद अब हाल ही में नई टीजर वीडियो सामने आई है। बता दें कि शाओमी Mi 8 Youth को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही वीडियो लॉन्च तारीख और फोन के बैक पैनल को दर्शा रही हैं। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Mi 8 Youth क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। शुरुआती कुछ रिपोर्ट में हैंडसेट का नाम Mi 8X बताया जा रहा था। लेकिन इस सप्ताह के शुरुआत में आए टीजर ने नाम को कंफर्म कर दिया है।![]() |
| Xiaomi Mi 8 Youth (Mi 8X) - Full phone specifications |
Xiaomi Mi 8 Youth के दोनों ही नए टीजर चीनी वेबसाइट Weibo पर पोस्ट किए गए हैं। एक वीडियो में लड़की हाथ में स्मार्टफोन को पकड़े नजर आ रही है। पहली वीडियो में फोन का ट्वाइलाइट गोल्ड कलर और बैक पैनल दिखाई दे रहा। वहीं दूसरी वीडियो में ग्रेडिएंट ग्लास बैक पैनल नजर आ रहा है। दोनों ही वीडियो से यह पता चला है कि शाओमी का यह हैंडसेट दो रियर कैमरे और बैंक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। वीडियो के अंत में Mi 8 Youth की लॉन्च डेट को दर्शाया गया है। शाओमी के ग्लोबल प्रवक्ता डोनोवन सुंग ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए Mi 8 Youth की टीजर वीडियो को पोस्ट किया था। इस वीडियो में भी फोन का बैक पैनल और लॉन्च की तारीख नजर आ रही है।
इससे पहले जानकारी मिली थी कि Xiaomi Mi 8 Youth का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। यह हैंडसेट 4 GB, 6 GB, 8 GB तीन RAM वेरिएंट में आ सकता है। Photo, Video और अन्य Data को Save करने के लिए 64 GB की Storage मिलेगी। लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हुए शाओमी अपने इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे दे सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए Mi 8 Youth में 32 GB, 64 GB, 128 GB तीन Storage वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। Mi 8 Youth एंड्रॉयड 8.1 ओरियो, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और 4 जी वोल्ट के साथ आ सकता है। Mi 8 और Mi 8 SE की तरह Mi 8 Youth में भी डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है।

No comments:
Post a Comment