Realme 2 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 8 GB RAM और Snapdragon 660 Processor है इसमें
जैसा की आप सभी जानते है पिछले महीने Realme 2 Smartphone Launch करने के बाद Oppo के Realme Brand ने अपना नया Smartphone Realme 2 Pro भारत में Launch किया है। देखा जाए तो नया Realme 2 Pro Smartphone RAM, Processor, Camera और अन्य विभाग अपने पुराने मॉडल का Upgrade है। अहम खासियतों की बात करें तो Realme 2 Pro Water Drop Display नॉच, 8 GB तक RAM और Snapdragon 660 Processor के साथ आता है। Smartphone में पॉलीकार्बोनेट रेसिन ड्यूड्रॉप Back Cover है। पिछले हिस्से पर Fingerprint Sensor के साथ Dual Camera सेटअप है। आक्रामक कीमत के साथ Oppo Realme 2 Pro मार्केट में Xiaomi Mi A2, Vivo V9 Pro और Nokia 6.1 Plus जैसे Smartphone’s को चुनौती देगा।![]() |
| Realme 2 Pro Review, Price |
Realme 2 Pro की India में कीमत और उपलब्धता
Realme 2 Pro की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 GB RAM और 64 GB Storage वेरिएंट को बेचा जाएगा। Handset के 6 GB RAM और 64 GB Storage वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये है। Realme 2 Pro का सबसे Powerful वेरिएंट 17,990 रुपये का है। यह 8 GB RAM और 128 GB Storage से लैस है। Realme 2 की तरह यह Phone भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 11 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इसे ब्लैक सी, ब्लू ओसियन और आइस लेक रंग में बेचा जाएगा।लॉन्च ऑफर के बारे में कंपनी ने बताया है कि Flipkart बिग बिलियन डेज़ सेल का हिस्सा होने के कारण इस फोन पर ग्राहक HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर कैशबैक पाएंगे। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से करीब 4,000 रुपये का फायदा दिया जाएगा।
Realme 2 Pro Specification
Dual Sim Realme 2 Pro Android 8.1 Oreo पर आधारित ColorOS 5.2 पर चलता है। Smartphone में 6.3 inch का FullHD+ (1080x2340 पिक्सल) Display है। स्क्रीन टू बॉडी Ratio 90.8 % है। Aspect Ratio 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति inch है। Handset में Snapdragon 660 AI Octa-core Processor का इस्तेमाल हुआ है। Graphics के लिए एड्रेनो 512 GPU दिया गया है। RAM और Storage पर आधारित इस Handset के तीन वेरिेएंट हैं- 4 GB RAM/ 64 GB Storage, 6 GB RAM/ 64 GB Storage और 6 GB RAM/ 128 GB Storage । ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 GB तक का MicroSD Card इस्तेमाल करना संभव होगा।Realme 2 Pro Camera
अब बात Camera सेटअप की। Realme 2 Pro में Dual Rear Camera सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 MP का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 MP का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K Video Recording कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला सेंसर 16 MP का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। Portrait Mode के लिए Camera में AI फीचर दिए गए हैं। Phone Front और Rear Cameras के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है।Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। Realme 2 Pro का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। Realme 2 Pro की Battery 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में USB OTG, Wi-Fi 802.11 एसी, Bluetooth, 4G VoLTE और GPS शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment