Friday, October 5, 2018

WhatsApp Android App में आया Picture-in-Picture Mode, ऐसे करेगा काम

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, ऐसे करेगा काम

इंस्टेंट मैसेजिंग App WhatsApp ने इस साल के शुरुआत में iOS user के लिए Picture-in-Picture Mode को Launch किया था। अब कंपनी Android User को WhatsApp में Picture-in-Picture feature देने के लिए काम कर रही है। PiP support का Beta Version 2.18.301 Android प्लेटफॉर्म पर आ गया है। इस फीचर की मदद से App में ही एक छोटी सी Window Open होगी जिसमें Instagram, Facebook और YouTube Video को देखा जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ App में feature आने के बाद किसी Contact द्वारा भेजे Video को देखने के लिए आपको Instagram, Facebook और YouTube App में जाने की जरूरत नहीं होगी।
Whatsapp Picture-in-Picture Mode, Whatsapp Picture-in-Picture Mode Feature
Whatsapp Picture-in-Picture Mode

PiP support मिलने के बाद यदि आप किसी YouTube link पर Click करते हैं तो Video App में ही Play होनी शुरू हो जाएगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। Chat छोड़ते ही Video अपने आप बंद हो जाती है। Picture-in-Picture Mode की मदद से आप Video देखते समय कई लोगों से बात कर सकते हैं। अगर आपने Latest Beta Version 2.18.301 Download कर लिया है लेकिन फिर भी आपको यह फीचर दिखाई नहीं दे रहा तो Chat का Backup लें। इसके बाद Whatsapp को Re-install करें।

इसे भी पढे:-

App को दोबारा Install करने के बाद अलग से Open हुई Window में आपको Play / Pause, बंद करने और Fullscreen बटन दिखाई देंगे। इसके अलावा Video Window का Size बढ़ाने, छोटा करने और कहीं भी मूव करने का विकल्प मिलेगा। WABetaInfo ने इस बात को Notice किया कि PiP Mode केवल उन Smartphone पर काम कर रहा है जो Android 4.4 किटकैट या ऊपर के वर्जन पर चलते हैं। बता दें कि Picture-in-Picture Mode अभी बीटा वर्जन में उपलब्ध है। अपने एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट बीटा वर्जन डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा। इसके अलावा आप चाहें तो APK Mirror से Apk File को आसानी से Download कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment