Tuesday, October 9, 2018

Vivo V11 हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Vivo V11 हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Vivo ने अपने Vivo V11 Smartphone की कीमत में कटौती की है। अब इस Phone को 20,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि Vivo V11 Smartphone को India में इसी साल September महीने में 22,990 रुपये में Launch किया गया था। अहम खासियतों की बात करें यह Smartphone 19:9 Water drop Notch Display, वर्टिकल Dual Camera Setup, Midiatek Helio P60 Processor और 6 GB RAM के साथ आता है। मज़ेदार बात यह है कि Vivo ने Vivo V11 को 10-14 October तक चलने वाले Flipkart Big Billion Days सेल में 20,990 रुपये में बेचने का ऐलान किया है।
Vivo V11 Price Cut, Vivo V11 Price Drop
Vivo V11 Price Cut

Vivo V11 की कीमत में कटौती के बारे में जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी। इसके बाद Vivo India ने गैजेट्स 360 से आधिकारिक कीमत कम किए जाने की पुष्टि की है। हैंडसेट की कीमत कम होने वाली खबर बेहद ही चौंकाने वाली है, क्योंकि Vivo V11 को बीते महीने ही लॉन्च किया गया था।

Vivo V11 की भारत में कीमत और उपलब्धता

Vivo V11 को 22,990 रुपये में Launch किया गया था। यह 2,000 रुपये सस्ता हो गया है। यह 6 GB RAM और 64 GB Storage के साथ आता है। फोन वीवो की ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में बेचा जाता है।

इसे भी पढे:-

Vivo V11 Specification

Dual-SIM Vivo V11 Android 8.1 Oreo पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। फोन में कंपनी का जोवी एआई इंजन है। हैंडसेट में 6.3inch का Full-HD+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड Display है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 GB RAM मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 GB है और ज़रूरत पड़ने पर 256 GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Vivo V11 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 MP का। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 MP का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ। बैकलाइट एचडीआर, लो-लाइट मोड, सीन रिकग्निशन मोड, AI Face शेपिंग Technology और AI पोर्ट्रेट फ्रेमिंग जैसे फीचर Camera सेटअप का हिस्सा हैं।

Smartphone की Battery 3,315mAh की है। यह 18 Watt Quick Charging Support के साथ आएगी। इस फोन में USB Type-C पोर्ट की जगह Micro-USB Port है। Connectivity feature में Wi-Fi 802.11एसी और Bluetooth 5.0 शामिल हैं।

डिस्प्ले               6.30 inch
प्रोसेसर              2.2 गीगाहर्ट्ज़
फ्रंट कैमरा          25 MP
रिज़ॉल्यूशन       1080x2340 पिक्सल
रैम                     6 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड      8.1 Oreo
स्टोरेज               128 GB
रियर कैमरा        16MP + 5MP
बैटरी क्षमता       3315mAh

No comments:

Post a Comment